{"_id":"5c325404bdec22718e0cf707","slug":"now-dialysis-facility-will-be-provided-in-rudrapur-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रुद्रपुर अस्पताल में भी डायलिसिस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रुद्रपुर अस्पताल में भी डायलिसिस की सुविधा
Mon, 07 Jan 2019 12:46 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Published by: अरुण कुमार
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डायलिसिस के लिए मरीजों को हल्द्वानी या अल्मोड़ा के बेस अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। जनवरी के आखिर से जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में ही मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी। जिला अस्पताल में डायलिसिस केंद्र को पीपीपी मोड पर शुरू करने का करार सरकार और राही केयर कंपनी के बीच पूर्व में हो चुका है।
विज्ञापन
बदलती जीवनचर्या और खानपान से जिले में भी किडनी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रुद्रपुर स्थित जिला अस्पताल में जल्द ही 20 मशीनों के साथ डायलिसिस सेंटर शुरू होगा। शुरुआत में एक बार में 18 मशीनों पर डायलिसिस करने की तैयारी है। डायलिसिस केंद्र को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में पीपीपी मोड पर संचालित करने के लिए सरकार राही केयर कंपनी के साथ पूर्व में करार कर चुकी है। यह सेंटर तीन कमरों में संचालित होगा। जल्द ही डायलिसिस मशीनें पहुंच जाएंगी। शुरूआत में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों को केंद्र में नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। अटल आयुष्मान योजना के तहत भी इसका लाभ देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
पैलिएटिव केयर वार्ड का कार्य तेज, कैथ लैब का लटका
रुद्रपुर। जिले में मरीजों की सुविधा के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग तेजी से कार्य कर रहे हैं। जिला अस्पताल में गंभीर बीमारियों के मरीजों की देखभाल के लिए पैलिएटिव केयर वार्ड का कार्य भी तेजी से चल रहा है। कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित, जिनमें एक समय के बाद इलाज बेअसर हो जाता है। ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल में पैलिएटिव केयर वार्ड यानी प्रशामक या दर्द निवारक देेखभाल की सुविधा भी जल्द मिलेगी, जबकि जिला अस्पताल में सरकारी कैथ लैब का कार्य लटक गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हृदयरोग विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से फिलहाल कैथ लैब के जल्द शुरू न हो पाने की आशंका है। यदि जिला अस्पताल में कैथ लैब शुरू हो जाती तो मरीजों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, बाईपास सर्जरी और पेस मेकर की सुविधा भी मिल जाती।