{"_id":"6297c27ada8e607d1040b4ad","slug":"notice-to-bdo-rudrapur-news-hld464563432","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में खामियां मिलने पर बीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय में खामियां मिलने पर बीडीओ को नोटिस
विज्ञापन
रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ आशीष भटगाईं।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ब्लॉक कार्यालय में निरीक्षण के दौरान गंदगी समेत अन्य अव्यवस्था मिलने पर सीडीओ आशीष भटगाईं ने बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सीडीओ ने कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को सीडीओ आशीष भटगाई ने डीडीओ महेश कुमार के साथ रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में गंदगी मिलने व बायोमैट्रिक व्यवस्था सही नहीं मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सीडीओ ने निर्माणाधीन ब्लॉक कार्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने निर्देश दिया कि कार्यालय भवन का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाए। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कार्यालय में अव्यवस्थाएं मिलीं थीं। इस पर बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।