{"_id":"6ad7a7ea1c552ad6f801bd84","slug":"north-zone-1-under-14-team-leaves-for-madurai-for-the-national-competition-rudrapur-news-c-235-1-rdp1011-150446-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मदुरई रवाना हुई नॉर्थ जोन वन की अंडर-14 टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मदुरई रवाना हुई नॉर्थ जोन वन की अंडर-14 टीम
Tue, 20 Oct 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु रवाना होने के लिए जसपुर में एकजुट अंडर-14 क्रिकेट टीम
जसपुर। सीबीएसई क्रिकेट नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए नॉर्थ जोन-1 की अंडर-14 क्रिकेट टीम मदुरई, तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई है। टीम में विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के 18 खिलाड़ी शामिल हैं। यशवीर कंबोज को टीम का कप्तान बनाया गया है। विवेक बिष्ट मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
टीम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित किया गया। कोच विवेक ने बताया कि खिलाड़ियों ने शिविर में कड़ी मेहनत के साथ तैयारी की है। उम्मीद है कि टीम बेहतर प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीतने में सफल रहेगी। खिलाड़ियों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए कहा कि उन्हें टीम भावना के साथ खेलने का अनुभव मिला। रवाना होने से पहले एकेडमी प्रबंधन की भावना कंबोज, साक्षी कंबोज और प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने खिलाड़ियों को ड्रेस, ट्रैवलिंग बैग और क्रिकेट किट वितरित की। एकेडमी के एमडी सुमित कंबोज ने बताया कि फ्रेंड्स सीड्स के संस्थापक सुनील कंबोज, डॉ. रवि सहोता और सिद्धार्थ सिंघल ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ आर्थिक सहयोग भी दिया।