फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   North India's famous teal fair will start from 22

Udham Singh Nagar News: 22 से शुरू होगा उत्तर भारत का प्रसिद्ध चैती मेला

Mon, 20 Mar 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 20 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
North India's famous teal fair will start from 22
काशीपुर। मान्यता के मुताबिक मां बाल सुंदरी देवी 52 शक्तिपीठों में से एक हैं। बताया जाता है कि चैती मेला परिसर स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार मुगल शासक औरंगजेब ने कराया था। इसलिए मंदिर पर बने तीन गुंबद आज भी मुगल वंशीय शिल्प की याद दिलाते हैं। किंवदंती है कि जब भगवान शिव माता सती के जले हुए शरीर को लेकर पूरे लोक का भ्रमण कर रहे थे तब माता सती के बांह का अंग यहां गिरा और शक्तिपीठ स्थापित हो गया। पिछले चार सौ साल से अधिक समय से यहां उत्तर भारत का प्रसिद्ध चैती मेला लगता है। इस साल यह मेला 22 मार्च से शुरू होगा। 28 मार्च की मध्य रात मां बाल सुंदरी देवी का डोला नगर मंदिर से हजारों श्रद्धालुओं के साथ चैती मंदिर पहुंचेगा। श्रद्धालुओं के दर्शन के बाद चार अप्रैल को मां का डोला वापस चैती मंदिर से नगर मंदिर पंडा आवास चला जाएगा। प्राचीन काल से ही डोले के साथ मजबूत सुरक्षा व्यवस्था रहती है, जो आज भी जारी है। करीब एक माह तक चलने वाले मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed