{"_id":"64eb93e8f0e4bc29c3073cb9","slug":"no-land-for-ex-army-union-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1003-2446-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चार माह बाद भी सैनिक मिलन केंद्र के लिए नहीं मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चार माह बाद भी सैनिक मिलन केंद्र के लिए नहीं मिली जगह
Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। पूर्व सैनिक रक्षा राज्य मंत्री और डीएम से अनुरोध करने के चार माह बाद भी सैनिक मिलन केंद्र के लिए जगह नहीं मिल सकी है। अब पूर्व सैनिक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को विवश हैं।
विजयपथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन बीएस नेगी ने 28 अप्रैल 2023 को अजय भट्ट को पत्र लिखकर कहा था कि पूर्व सैनिकों, वीरनारियों एवं सेवारत सैनिकों के परिजनों की सुख-सुविधाओं में समिति की अहम भागीदारी रहती है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के सहयोग से समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाता है। बताया कि कुंडेश्वरी, काशीपुर क्षेत्र में सैनिक मिलन केंद्र के अभाव में पूर्व सैनिक एवं वीर नारियों की समस्याओं के समाधान में उन्हें विभिन्न व्यवधानों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भट्ट से तहसील या ब्लॉक परिसर में ऑफिस या कक्ष उपलब्ध कराने की मांग की थी। भट्ट ने चार मई को तत्कालीन डीएम को पत्र लिखकर कुंडेश्वरी मंडल, काशीपुर में नियमानुसार सरकारी/गैर सरकारी भूमि चिह्नित कर सैनिक मिलन केंद्र स्थापित कराने के निर्देश दिए थे।
कई बार पत्राचार के बाद समस्या जस की तस
काशीपुर। कैप्टन बीएस नेगी ने बताया कि 20 अक्तूबर 2019 व 12 फरवरी 2023 को भी भट्ट को पत्र भेजकर अनुरोध किया था। जिस पर भट्ट ने उन्हें आश्वासन भी दिया था लेकिन शासनादेश जारी नहीं हो सका। बीते दिनों ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप से भी अनुरोध किया था। जिसपर ब्लॉक प्रमुख ने भी डीएम को पत्र भेजकर ब्लॉक के बाहर दुकानों में से एक दुकान देने की अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिल सकी।