{"_id":"6483672ca3c41120a60c308a","slug":"nhm-workers-protest-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-149-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एनएचएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एनएचएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय में किया प्रदर्शन
Fri, 09 Jun 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को एनएचएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को 10 जून तक पूरा नहीं किया गया तो 12 जून को एनएचएम निदेशक कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे।
आक्रोशित कर्मचारियों ने कई वार्ताओं के बावजूद उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्हाेंने प्रत्येक माह पांच तारीख तक वेतन जारी करने की मांग की। एनएचएम कर्मियों ने कहा कि सभी को जीवन बीमा और ईपीएफ का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों का ईपीएफ कटता है, उसमें हो रही अनियमितताओं में तत्काल सुधार किया जाए। एनएचएम कर्मी की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही अनुकम्पा के आधार पर एनएचएम के अंतर्गत विभाग में नियुक्ति दी जाए। वहां पर प्रदीप महर, मनोज कुमार आर्या, हेमा पंत आदि थे।