फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New Building Opens

सहकारी बैंक सायं कालीन शाखा के नये परिसर का हुआ लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
New Building Opens
30केटीएम03पी-खटीमा में ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक सायं कालीन शाखा के नये परिसर का लोकार्पण करते र - फोटो : KHATIMA
खटीमा। ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक सायं कालीन शाखा के नए परिसर का लोकार्पण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धन सिंह रावत नेकिया। इस दौरान क्रय विक्रय समिति पतंजलि सहकारी आरोग्य केंद्र का भी लोकार्पण किया गया। रावत ने कहा कि सहकारिता विभाग पतंजलि के उत्पादों को अपने खातेदारों को पांच से 10 प्रतिशत छूट पर देगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लि. हल्द्वानी दान सिंह रावत ने की। वहां पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, विधायक नानकमत्ता डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मानस, जिला सहकारी बैंक रुद्रपुर अध्यक्ष गोपाल बोरा, उप निबंधक एमपी त्रिपाठी, जिला सहायक निबंधक एचसी खंडूरी, मनोहर भंडारी, पंकज सिंह, भजन सिंह राणा, राजेंद्र कुमार, रामवचन, मीना देवी, श्वेता पटेल, शोभित अग्रवाल, धर्मवीर खोलिया, रमेश जोशी, बल्देव बिल्ला आदि थे। इधर, कार्यक्रमों के चलते एनएच पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

खाद की दुकान को लेकर ज्ञापन
खटीमा। चकरपुर में सरकारी खाद की दुकान खोलने की मांग को लेकर कनिष्ठ प्रमुख दीपा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सहकारिता मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि चार-पांच कट्टे खाद के लिए किसानों केे खटीमा आना पड़ता है। खाद की दुकान खुलने से कुटरी, नदन्ना, पचौरिया, पटिया, महतगांव, बिचपुरी, बिल्हरी, खेतलसंडा आदि गांव लाभान्वित होंगे। वहां पर पूर्व उप प्रधान नरेंद्र सिंह बिष्ट, यशपाल राना, कृपाल राना, देव सिंह दिगारी, गुरदीप राना, सुरजीत राना, चंद्र खोलिया, मुलिया देवी आदि थे। इधर, कंजाबाग चौराहा के अनेक लोगों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने की मांग उठाई। इनमें रामकुमार, पप्पू, इमरान, राशिद, ललिता, विद्या, आरके शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed