फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Neuro surgeon will sit in district hospital one day in a week

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल में हफ्ते में एक दिन बैठेंगे न्यूरो सर्जन

Mon, 03 Mar 2025 04:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 03 Mar 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Neuro surgeon will sit in district hospital one day in a week
रुद्रपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल की पहल पर न्यूरो सर्जन जिला अस्पताल में सप्ताह में एक दिन सेवाएं देंगे। इसके अलावा वे किच्छा सीएचसी में भी महीने में एक दिन निशुल्क सेवा देंगे। इससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में न्यूरो सर्जन की तैनाती तो दूर पद ही सृजित नहीं है। ऐसे में मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, और तंत्रिकाओं से जुड़ीं बीमारियों का इलाज नहीं हो पा रहा था। न्यूरो सर्जन सर्जिकल और गैर सर्जिकल दोनों तरह से इलाज करते हैं। मस्तिष्क ट्यूमर, रीढ़ की हड्डी की चोटें, पीठ दर्द, गर्दन दर्द, कटिस्नायुशूल, हर्नियेटेड डिस्क जैसी बीमारियों में उनकी आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

अब शहर के न्यूरो सर्जन डॉ. मयंक नक्कीपुरिया जिला अस्पताल में सप्ताह में एक दिन तो किच्छा सीएचसी में महीने में एक दिन निशुल्क सेवा देने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने इस संबंध में सीएमओ को लिखित सहमति दे दी है। इस व्यवस्था का लाभ निश्चित रूप से जिले को लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
न्यूरो सर्जन डाॅ. मयंक नक्कीपुरिया प्रत्येक सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों को देखेंगे। उन्होंने किच्छा सीएचसी में महीने में एक दिन निशुल्क सेवा देने की लिखित हामी भरी है। इसका दिन जल्द तय किया जाएगा। - डॉ. केके अग्रवाल सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article