फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NBW Chaspa at the house of former councilor Rajesh and Annu

पूर्व सभासद राजेश और अन्नू के घर एनबीडब्ल्यू चस्पा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
NBW Chaspa at the house of former councilor Rajesh and Annu
रुद्रपुर में पार्षद हत्याकांड के साजिशकर्ताओं के घर पर नोटिस चस्पा करते पुलिस कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता पूर्व सभासद और उसके भाई को पुलिस 26 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। फरार साजिशकर्ताओं के घर पुलिस ने कोर्ट से जारी एनबीडब्ल्यू का नोटिस चस्पा कर दिया है। इसके बाद दोनों हत्यारोपियों के घर की कुर्की की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को हुई पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 30 अक्तूबर को कर दिया था। राजनैतिक वर्चस्व को लेकर पूर्व सभासद राजेश गंगवार से अपने भाई अन्नू गंगवार और दिनेश शर्मा के साथ मिलकर अंतरराज्जीय शूटरों को चार लाख की सुपारी देकर पार्षद धामी की हत्या कराई थी। हत्याकांड के दूसरे दिन 13 अक्तूबर को पुलिस ने राजेश गंगवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने भाई और दिनेश के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

हत्याकांड के 26 दिन बीत जाने के बाद पुलिस नामजद साजिशकर्ताओं को नहीं पकड़ पाई है। मामले में शूटर को पकड़कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बीते मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू लेने के लिए याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनबीडब्ल्यू का नोटिस जारी होने पर पुलिस ने राजेश और अन्नू गंगवार के घर चस्पा कर दिया है। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही हैं। एनबीडब्ल्यू नोटिस के बाद दोनों हत्यारोपियों के घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed