{"_id":"61672fa7f78e3232914f44a8","slug":"navratra-celebration-in-bazpur-bazpur-news-hld441322463","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा अष्टमी पर्व पर कन्या पूजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा अष्टमी पर्व पर कन्या पूजन किया
विज्ञापन
केलाखेड़ा में दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं को भोजन कराते श्रद्धालु।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर और ग्रामीण क्षेत्र में मां दुर्गा अष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया। उसके बाद कन्याओं को उपहार देकर विदा किया। केलाखेड़ा नगर क्षेत्र में मां दुर्गा अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने व्रतों का परायण करते हुए पूजा-अर्चना की।
उसके बाद कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार में बर्तन, वस्त्र, कॉपी, पेन और दक्षिणा देकर विदा किया। वहां ममता खुराना, सीडी खुराना, रितु खुराना, अग्रिमा यादव, अंशुल, हिमानी, हर्षिता, सिमरत, हिमांशी, खुशी, कृतिका आदि थे। केलाखेड़ा निवासी रोहन कालरा ने ऑस्ट्रेलिया से वीडियो कॉल के माध्यम से अष्टमी पूजन में प्रतिभाग किया जिसकी नगर में चर्चा रही।
इधर बाजपुर शहर में भी नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा- अर्चना कर कन्याओं को भोजन कराया। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित काली माता की मूर्ति पर चोला चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने माता काली के जयकारों का उद्घोष किया। वहां रामौतार महंत, जयशंकर, अमर सिंह, विक्की, नितीश, अमित, संजय, विनोद, अभिषेक आदि थे। (संवाद)

बाजपुर में माता काली की मूर्ति पर चोला चढ़ाते श्रद्धालु।- फोटो : BAZPUR
विज्ञापन