फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   national president taken charge.

राकेश ने संभाला वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
national president taken charge.
वैश्य महासभा की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता। - फोटो : KASHIPUR
कुमारतनय वैश्य महासभा की बैठक में काशीपुर के व्यापारी राकेश गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में गुप्ता को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बीते दिनों रामपुर में हुए सम्मेलन में काशीपुर के राकेश गुप्ता को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। बृहस्पतिवार को एक रिसोर्ट में उनकी शपथ कराई गई। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्रीश गुप्ता ने उन्हें शपथ दिलाई। अपने संबोधन में गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास वैश्य समाज को एकता के सूत्र में बांधना है ताकि वैश्य देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक प्रगति में भागीदार बन सकें।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में राजनैतिक दलों से वैश्य समाज के लिए अधिक से अधिक टिकटों की मांग की जाएगी। वृृंदावन में एक बड़ा सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। सभी निष्क्रिय सभाओं और युवा संगठन को भंग कर नई नियुक्तियां करने का निर्णय लिया गया। महासभा के संरक्षक श्रीश गुप्ता ने समाज से आडंबर ओर कुरीतियों समाप्त करने का आह्वान किया। संचालन महामंत्री जिवेंदर प्रकाश ने किया। बैठक में वेद प्रकाश गुप्ता, नरेश गुप्ता, विश्वदीप गुप्ता, आशु गुप्ता, बृजेश गुप्ता, संजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता शेलेन्द्र गुप्ता आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed