फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nanakmatta Jewellers robbery: Two crooks in custody

नानकमत्ता ज्वैलर्स डकैती : दो बदमाश हिरासत में

Wed, 25 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 25 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
 Nanakmatta Jewellers robbery: Two crooks in custody
लूट - फोटो : अमर उजाला

नानकमत्ता ज्वैलर्स डकैती प्रकरण में शामिल दो शातिर किस्म के डकैतों को यूपी एसटीएफ की टीम ने पकड़ कर यूएस नगर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी हुई है। क्राइम इंवेस्टिगेशन यूनिट की टीम दोनों डकैतों को लेकर मंगलवार रात रुद्रपुर पहुंची थी, जिसके बाद दोनों से लगभग डेढ़ घंटे तक पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों को रात में ही नानकमत्ता ले जाया गया था जहां उनसे फिर पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि पकड़ गए डकैती शातिर किस्म के हैं और वह गिरोहबंदी कर वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। इतना ही नहीं पकड़े गए गिरोह के सदस्य इंटर स्टेट लेवल पर भी संगीन अपराधों को अंजाम दे चुके हैं। बुधवार को दोनों बदमाशों को फिर रुद्रपुर लाया गया था जहां उनसे दोबारा पूछताछ हुई है। 
विज्ञापन


सूत्र बता रहे हैं कि पकड़े गए बदमाशों ने कई अहम सुराग उगले हैं। जिले में हुई कई वारदातों में अपना हाथ होना कबूला है। बता दें कि नानकमत्ता निवासी ज्वैलर्स सुधीर रस्तोगी के आवास पर सात-आठ लोगों ने धावा बोल कर परिजनों को गन प्वाइंट पर ले लिया था। तकरीबन आधे घंटे तक डकैतों ने इत्मीनान से पूरा घर खंगाला डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैत 3.5 लाख की नगदी, दो किलो सोना और आठ किलो सोना लेकर चंपत हो गए थे। इस डकैती ने जिला पुलिस को हिला कर रख दिया था। सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पूरी जानकारी लेने के बाद बदमाशों की पहचान कर ली गई थी। इधर पुलिस ने दो किश्तों में बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। 

पकड़े गए डकैतों ने वारदात में अपना हाथ होना कबूल कर लिया था। लेकिन डकैती का असली मास्टर माइंड और उसका साथी पुलिस की पकड़ से दूर ही रहे। मंगलवार को यूपी एसटीएफ की टीम ने अलीगढ़ में दबिश देकर डकैती प्रकरण में शामिल दो और बदमाशों को धर दबोचा। 


एसटीएफ की सूचना पर अलीगढ़ पहुंची यूएस नगर पुलिस और सीआईयू की टीम ने दोनों को अपनी कस्टडी में ले लिया और दोनों को रुद्रपुर लाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों इंटर स्टेट गैंग के सक्रिय सदस्य हैं जो यूपी के अलावा उत्तराखंड में आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया करते थे। पुलिस के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि बदमाशों ने जिले में हुई कई अन्य वारदातों में अपना हाथ होना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed