{"_id":"6217d5ad3e0a7b6db909faa4","slug":"nainital-entered-in-semifinal-rudrapur-news-hld454680433","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजश्री के अर्द्धशतक से नैनीताल सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजश्री के अर्द्धशतक से नैनीताल सेमीफाइनल में
विज्ञापन
मैच के शुभारंभ के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रीड़ा विभाग की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इनमें नैनीताल और रामनगर विजेता रहे।
रुद्रपुर कॉलेज के मैदान में पहला क्वार्टर फाइनल नैनीताल और हल्दूचौड़ के बीच खेला गया। नैनीताल ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए बल्लेबाज राजश्री की 60 अर्द्धशतकीय पारी की मदद से 16 ओवरों में छह विकेट खोकर 150 रन बनाए। हल्दूचौड के गेंदबाज साहिल शर्मा ने तीन विकेट उखाड़े। जवाब में हल्दूचौड़ की टीम 16 ओवरों में सिर्फ 96 बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए दीपक ने सबसे अधिक 38 रन बनाए।
नैनीताल के गेंदबाज विशाल ने तीन विकेट चटकाए। 53 रनों की जीत के साथ नैनीताल ने सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल काशीपुर और पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर के बीच हुआ। रामनगर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में पांच विकेट खोकर 117 रन बनाए। कुशाग्र ने 37 रन बनाए। काशीपुर के गेंदबाज पवन ने दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन
जवाब में काशीपुर की टीम 15.2 ओवर में सिर्फ 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रामनगर के गेंदबाज लोकेश ने चार विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही रामनगर ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल रामनगर और डीएसबी कैंपस नैनीताल के बीच खेला जाएगा। वहां पर क्रीडा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, पवन सहगल, लोकेश पांडेय, ऋषिपाल भारती, राकेश कुमार, गौरव जोशी, सुशील कुमार, नवनीत राव, दीपक आर्य, योगेश, सुदीप आदि थे।