फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Murder of wife's boyfriend

अवैध संबंधों के चलते की पत्नी के प्रेमी की हत्या 

Sun, 21 May 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर। 
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर।  Updated Sun, 21 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Murder of wife's boyfriend
हिरासत में हत्याभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला

जसपुर। पतरामपुर गांव में अवैध संबंधों के चलते चाकू घोंपकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। कोतवाली प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता में एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि ग्राम पतरामपुर निवासी रामसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराकर पड़ोसी नरेंद्र पुत्र गनेसा, बबलू, त्रिभान पुत्रगण पोखर सिंह पर 18 मई की रात उसके पुत्र राजपाल उर्फ राजू (36) की चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए कोतवाल अबुल कलाम, एसएसआई कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना पर धर्मपुर चौराहे के पास नरेंद्र और बबलू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करा लिया। हत्यारोपी नरेंद्र ने बताया कि वह टेंट लगाने और मजदूरी का काम करता है। राजू के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन


उसे लेकर उसमें और उसकी पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। बताया कि  एक माह पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई और राजू के साथ रहने की जिद कर रही थी। कुछ दिन पूर्व वह एक शादी में गया था। रात में जल्दी घर पहुंचा तो बच्चे सो रहे थे, लेकिन पत्नी गायब थी। रात्रि को वह जल्दी घर आया तो उसने खिड़की से झांककर देखा कि उसके बच्चे सो रहे थे, लेकिन पत्नी वहां नहीं थी। उसके दरवाजा खटखटाने के काफी देर बाद पत्नी ने दरवाजा खोला और अवैध संबंध की बात को स्वीकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed