फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Municipality built temporary night shelter in Dharamshala

नगर पालिका ने धर्मशाला में बनाया अस्थायी रैन बसेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Municipality built temporary night shelter in Dharamshala
सितारगंज में मुख्य चौराहे पर जल रहे अलाव से ठंड दूर करते मानसिक रूप से दिव्यांग को अस्थायी रैन बस? - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। हाड़ कंपाती ठंड से बचाव के लिए पालिका की ओर से नगर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तो जलाए गए हैं लेकिन रैन बसेरा न होने से यहां सड़कों पर घूमने वाले गरीबों और बाहर से रात को नगर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए रैन बसेरे की सुविधा नहीं है। पालिका ने रैन बसेरा बनाने के लिए सनातन धर्म मंदिर की धर्मशाला के कमरों को किराए पर लिया है। इसके लिए पालिका ने पर्यावरण मित्रों की मोबाइल टीम भी बनाई है, जो कि नगर का भ्रमण कर जरूरतमंदों को किराए के अस्थायी रैन बसेरे में ठहरा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सारा दिन नगर के मुख्य चौराहे पर मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति अलाव के सहारे बैठा रहा। शाम होते ही पालिका की मोबाइल टीम सड़क पर निकली तो उनकी नजर उस पर पड़ी। टीम ने उसे कंबल ओढ़ाकर बाइक से धर्मशाला में बने किराए अस्थायी रैन बसेरे में पहुंचाया। टीम लीडर विनोद कुमार विन्नी ने बताया कि वह इस तरह के लोगों को अपने साथी की मदद से बाइक से रैन बसेरा तक पहुंचाते हैं। बताया कि रैन बसेरे में कंबल, बिस्तर देने के साथ ही यात्री या गरीब के खाने की इच्छा जताने पर उन्हें भोजन भी मुहैया कराया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन

नगर पालिका की भूमि पर रैन बसेरा बनाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास कर शासन को भेज दिया है। इसके लिए शासन से अतिरिक्त धन की मांग भी की जा रही है। जल्द ही पालिका की भूमि पर रैन बसेरा बनाया जाएगा। - हरीश दुबे, पालिकाध्यक्ष सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरे मेें अज्ञात की मौत
किच्छा। रैन बसेरे में रह रहे एक वृद्ध की की बीमारी के चलते मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को हल्द्वानी रोड पर बने नगरपालिका के रैन बसेरे में एक वृद्ध की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को लोगों ने बताया कि मृतक तीन चार दिन से बीमार था। वह पिछले काफी दिनों से यहां रह रहा था लेकिन उसका नाम पता किसी को नही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed