फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mother-in-law surrenders after six years in dowry harassment case

दहेज उत्पीडन के मुकदमें सास ने किया छह साल बाद सरेंडर, जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law surrenders after six years in dowry harassment case
काशीपुर। दहेज उत्पीड़न के मामले में पिछले छह वर्षों से न्यायालय से अनुपस्थित चल रही आरोपी सास ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सिविल जज (सि.डि)/ एसीजेएम ने आरोपी महिला को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दुर्गा कालोनी निवासी कुलदीप सिंह रावत की बेटी का विवाह 18 अप्रैल 2009 को खुर्रमपुर, लखनऊ निवासी संजय बिष्ट के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाहिता को उसके पति संजय, ससुर दीवान सिंह, सास रमा बिष्ट और देवर विनीत बिष्ट ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया। इस मामले में विवाहिता की ओर से 15 दिसंबर 2012 को काशीपुर कोतवाली में पति समेत चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामले की विवेचना एसआई खीम सिंह ने की। मुकदमे में सभी आरोपियों ने नैनीताल उच्च न्यायालय से अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ स्थगनादेश प्राप्त कर लिया था। एक मार्च 2013 को विवेचना अधिकारी ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकदमे में अन्य आरोपियों ने न्यायालय में पेश होकर अपनी जमानत करा ली थी। लेकिन सास रमा बिष्ट न्यायालय से अनुपस्थित चल रही थी। शुक्रवार को रमा बिष्ट ने सिविल जज (सि.डि)/ एसीजेएम विनोद कुमार वर्मन की अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत ने आरोपी सास को न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed