फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More than 50 research papers were selected

Udham Singh Nagar News: 50 से अधिक शोध पत्रों का चयन किया गया

Wed, 26 Apr 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 26 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
More than 50 research papers were selected
पंतनगर संगोष्ठी में पुस्तकों का विमोचन करते डॉ. ओपीएस नेगी और अन्य।
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि स्थित विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से ‘एडवांस इन पॉलीमर मटेरियल’ विषय पर दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अलीगढ़ मुस्लिम विवि के नैनो साइंस सेंटर के निदेशक डॉ. अफसार अहमद को उनके उत्कृष्ट शोध के लिए गेस्ट आफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
















मुख्य अतिथि उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी के कुलपति डॉ. ओम प्रकाश सिंह नेगी ने राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया। पंत विवि के वरिष्ठ रसायन विज्ञानी डॉ. एमजीएच जैदी ने विषय के महत्व, समाज हित में पॉलीमर सामग्री मटेरियल के अध्ययन की गहन आवश्यकता और उपयोगिता पर बल दिया। बताया कि संगोष्ठी में स्कोपस और स्प्रिंगर यूके के विभिन्न शोध पत्रिकाओं में उच्चस्तरीय प्रकाशन के लिए 50 से अधिक शोध पत्रों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
















यह संगोष्ठी भविष्य में शोधरत छात्रों और विवि अनुदान आयोग के कॅरिअर एडवांस मेंट स्कीम के तहत शिक्षकों की पदोन्नति में भी लाभदायक साबित होगी। संगोष्ठी में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल के प्रतिभागियों ने भी अपने शोध पत्र व पोस्टर प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
















संगोष्ठी में विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर अतिथियों ने पुस्तकों का विमोचन भी किया।































संगोष्ठी का संचालन डॉ. जैदी और डॉ. समीना मेहताब ने किया। वहां पर डीएमएसआरडीई, डीआरडीओ कानपुर के निदेशक डॉ. मयंक द्विवेदी पंत विवि की कुलसचिव डॉ. दीपा विनय, डीन सीबीएसएच डॉ. संदीप अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed