{"_id":"6ac15e86fb1c7cc2620e862f","slug":"farmers-upset-over-delay-in-paddy-procurement-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-149711-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: धान खरीद शुरू न होने से किसान नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: धान खरीद शुरू न होने से किसान नाराज
Sun, 04 Oct 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित नवीन अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू न होने से किसानों में आक्रोश है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने मंडी परिसर में धरना-प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
भाकियू नेता जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर मंडी परिसर में एकत्र हुए। किसानों ने आरोप लगाया कि वे मंडी के चक्कर काट रहे हैं लेकिन क्रय केंद्रों पर धान की तौल शुरू नहीं हो रही है। उनकी फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है। बारिश की आशंका के चलते फसल खराब होने का डर सता रहा है।
जीतू ने कहा कि मंडी प्रशासन और क्रय एजेंसियों की लापरवाही के कारण किसान बर्बाद हो रहा है। न बारदाना मिल रहा है और ना ही कांटे चालू हैं। किसान अपनी उपज लेकर भटकने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर धान की खरीद और तौल प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू नहीं की गई तो किसान आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। वहां जगतार सिंह, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह, लखविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।