फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress members staged a protest while sitting in the potholes of a road that has been dug up for a year.

Udham Singh Nagar News: एक साल से खोदी गई सड़क के गड्ढाें पर बैठकर कांग्रेययों ने किया प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 04 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Congress members staged a protest while sitting in the potholes of a road that has been dug up for a year.
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर इंद्रा चौक से बस अड्डे तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर कांग्रेसियों ने रोष जताया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एक साल पहले खोदी गई सड़क पर बने गड्ढों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। जल्द मार्ग का निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पीसीसी सदस्य मोहन खेड़ा ने कहा कि एक वर्ष पहले रुद्रपुर के नेताओं ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण के बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सड़क को खोदाई के बाद छोड़ दिया गया। अब सड़क पर बने गड्ढे यात्रियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। संजय जुनेजा ने कहा कि अगर लोनिवि को एक साल तक सड़क का निर्माण नहीं करना था तो तीन-चार फीट गहराई तक खोदकर जनता को मुसीबत में डालने की क्या आवश्यकता थी। वहां पार्षद सौरभ राज बेहड, पार्षद इंद्रजीत सिंह, राजू कोली, राकेश कोली, सुनील जड़वानी, साजिद खान, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed