फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   more Devlopment in found Dead Body

सूखी नदी तटबंध किनारे मिले शव का मामला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
more Devlopment in found Dead Body
मृतक विश्वजीत सरकार। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। सूखी नदी तटबंध किनारे मिले युवक के शव की शिनाख्त के साथ ही पुलिस ने हत्याकांड के अहम सुराग जुटाने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस इस मामले में कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। लेकिन मरने वाले युवक के साथ दिल्ली से आया उसका साथी पुलिस की पकड़ से अभी भी बाहर है। चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने शीघ्र ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन

26 जून को रूदपुर के समीप सूखी नदी तटबंध किनारे बांस की झाड़ियों के नीचे एक युवक का शव मिला था। शव की शिनाख्त न होने के कारण 30 जून को पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मरने वाले के हाथ पर डॉक्टर की 25 जून की मोहर लगी देख पुलिस रुद्रपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग प्रवासी केंद्र पहुंची। यहां 25 जून को आने वाले 82 प्रवासियों की सूची लेकर उनसे संपर्क साधना आरंभ किया। पुलिस का दस लोगों से संपर्क नहीं हो सका। इनमें मृतक युवक और उसके साथी का मोबाइल नंबर भी शामिल था। जबकि सर्विलांस के जरिये पता चला कि दोनों का मोबाइल नंबर 25 जून को टैगोरनगर गांव एवं घटनास्थल के आसपास सक्रिय था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात मृतक की फोटो देखकर टैगोरनगर निवासी युवक ने उसकी पहचान साकेत नई दिल्ली निवासी विश्वजीत सरकार (30) पुत्र सुनील सरकार के रूप में की। सर्विलांस के जरिये ट्रेस किए गए नंबरों के आधार पर भी पुलिस ने करीब 12 संदिग्धों को उठाया है। पुलिस का मानना है कि हत्याकांड में फरार चल रहे मृतक के साथी का हाथ है। चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने कहा कि फरार साथी के पकड़े जाते ही हत्याकांड से पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 जून को बाइक से निकले थे दोनों युवक
शक्तिफार्म। जानकारी के अनुसार साकेत नई दिल्ली निवासी मृतक विश्वजीत सरकार और उसका साथी युवक एक बाइक से 18 जून को हरिद्वार घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। 25 जून को दोनों युवकों को शक्तिफार्म के टैगोरनगर सहित आसपास के गांव में भी देखे जाने की चर्चा है। 26 जून की शाम को विश्वजीत का शव सूखी नदी किनारे बांस की झाड़ियों के नीचे अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ मिला। उसके पैरों में चप्पल भी नहीं थी। 30 जून की देर रात टैगोरनगर गांव के एक युवक ने पुलिस चौकी पहुंच मृतक की फोटो देखकर उसकी पहचान की। इधर, चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि विश्वजीत का फोन बंद आने के कारण उसके परिजनों ने 27 जून को साकेत थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सर्विलांस के आधार पर दिल्ली पुलिस की एक टीम दो दिन से सितारगंज कोतवाली में डेरा डाले हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed