फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA fund spending six legislators in the back

विधायक निधि खर्च करने में छह विधायक सबसे पीछे

Tue, 31 May 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 31 May 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन

जिले की नौ विधानसभा सीटों में से सात सीटों के विधायक अपनी वर्ष 2015-16 की विधायक निधि खर्च करने में फिसड्डी रहे हैं, जबकि दो विधानसभा सीटों के  विधायकों ने अपनी विधायक निधि खर्च करने में बाजी मारी है। इनमें खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी और नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा शामिल हैं जबकि सितारगंज विधानसभा से विजय बहुगुणा, बाजपुर विधानसभा से यशपाल आर्य, काशीपुर सीट से हरभजन सिंह चीमा, गदरपुर से अरविंद पांडे, रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल और किच्छा से राजेश शुक्ला अपनी विधायक निधि को खर्च करने में बहुत पीछे हैं। 

विज्ञापन


बता दें जिले के नौ विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2015-16 में विकास कार्यों के लिए खर्च करने के लिए 175 करोड़ रिुपये हर विधायक को मिले थे, इनमें विधायकों ने विकास कार्यों के प्रस्ताव भी तैयार किया और उनमें भेजे गए प्रस्तावों को  स्वीकृत भी किया गया, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए मिली धनराशि अभी भी सात विधायकों के खाते में करोड़ों रुपये बाकी दर्शा रही है, जबकि खटीमा  विधायक पुष्कर सिंह धामी ने लगभग अपनी पूरी विधायक निधि को खर्च कर दिया है। 
विज्ञापन


वहीं नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने भी अपनी विधायक निधि क 90 प्रतिशत खर्च कर दिया है उनके खाते में अब दस प्रतिशत ही धनराशि बची है। उधर खास बात यह है कि खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने  वर्ष 2017 के लिए मंजूर एक करोड़ रुपये की धनराशि को खर्च करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर सीडीओ को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि सितारगंज विधानसभा से पूर्व मख्यमंत्री और विशायक विजय बहुगुणा के पास अभी 144.25 करोड़ रुपये की विधायक निधि अवशेष है, जबकि  बाजपुर के विधायक और कैबिनेट मंत्री यशपाल ने की पास भी 139.75 करोड़ रुपये की विधियक निधि अवशेष है। 

जसपुर विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल के खाते में  भी मात्र 59.50 लाख रुपये ही अवशेष हैं। वहीं काशीपुर विधायक हरभजन सिंह  चीमा के खाते में भी अभी 137.87 करोड़ रुपये अवशेष हैं। गदरपुर विधायक  अरविंद पांडे की विधायक निधि भी अभी 143.24 करोड़ अवशेष है। 


उधर रुद्रपुर  विधायक राजकुमार ठुकराल की विधायक निधि भी 109.70 करोड़ रुपये बचे हैं।  किच्छा विधायक राजेश शुक्ला की अवशेष विधायक निधि भी 161.35 करोड़ रुपये  है। खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी की विधायक निधि 97.50 लाख अवशेष है जबकि  नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा के पास भी नाममात्र 98.51 लाख की  विधायक निधि अवशेष है।
-------- 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed