फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Miscreants raid BJP leader's house

भाजपा नेता के घर बदमाशों का धावा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Miscreants raid BJP leader's house
डॉक्टर के घर में परिवार से जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। शहर के आईटीआई थाना क्षेत्र में बीती रात सशस्त्र बदमाशों ने एक भाजपा नेता के घर पर धावा बोल दिया और कीमती गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस घटना से भाजपा नेता के परिवार में दहशत का माहौल है। सीसीटीवी कैमरे में भी बदमाश तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इधर, भाजपा नेता के घर में चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई और बदमाशों का पता लगाने के लिए छानबीन भी की मगर बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। आईटीआई थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आईटीआई थाना क्षेत्र में बाजपुर रोड पर भाजपा नेता प्रदीप पैगिया का घर है। उनके बेटे ईश्वर अग्रवाल डॉक्टर हैं। डॉ. ईश्वर अग्रवाल ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात घर के सभी सदस्य अपने कमरों में सो गए थे। मंगलवार सुबह उठने पर पता चला कि घर के पीछे वाला दरवाजा खुला है, अलमारी और बेड का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। साथ ही अलमारी के लॉक टूटे हुए थे और जेवर सहित अन्य सामान गायब थे। एक गुल्लक भी गायब थी। यह नजारा देख परिवार के सभी सदस्य भौचक्के रह गए। डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे तो उसमें चार बदमाश घर में घुसे दिखाई दे रहे हैं। यह बदमाश पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घर में घुसे थे। घटना से वह और उनका परिवार दहशत में हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि चोरी गए सामान के विषय में वह जानकारी ले रहे हैं, उसकी लिस्ट बाद में पुलिस को दी जाएगी। तहरीर के आधार पर आईटीआई थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की लेकिन अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जिससे बदमाशों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बदमाश तमंचा तो दूसरे के हाथ में था पेचकश
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार रात लगभग दो बजे की होगी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज चार बदमाश दिखाई दे रहे हैं, एक बदमाश के हाथ में तमंचा है और एक पेचकश लिए हुए है। बदमाशों के चेहरे पहचान में नहीं आ रहे हैं।
रात में कुछ आवाज तो सुनी थी
काशीपुर। डॉक्टर ईश्वर अग्रवाल ने बताया कि घटना के समय परिवार घर में ही सो रहा था। वह पत्नी डॉ. नम्रता अग्रवाल और दो बच्चों के साथ एक कमरे में सोए थे जबकि उनके पिता प्रदीप पैगिया दूसरे और उनकी मां इंदू पैगिया एक अन्य कमरे में सो रहीं थीं। नौकरानी दूसरी मंजिल पर स्थित एक अन्य कमरे में सोई हुई थी। रात में उन्होंने कुछ आवाज तो सुनी, लेकिन उस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

भाजपा नेता के घर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए हैं। घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी समेत तीन टीमों का गठन किया गया।
- वीर सिंह सीओ, काशीपुर।

काशीपुर में भाजपा नेता के घर में तमंचे सहित घूमते बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। संवाद

काशीपुर में भाजपा नेता के घर में तमंचे सहित घूमते बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed