फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Miscreants opened fire on SIDCUL worker, injured

Udham Singh Nagar News: बदमाशों ने सिडकुल कर्मी पर झाेंका फायर, घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Miscreants opened fire on SIDCUL worker, injured
रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती जीतेंद्र। परिजन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को पांच बदमाशों ने लूट के इरादे से रोका। विरोध करने पर बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर फायर झोंक दिया। उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि घायल के एक्स-रे में शरीर में गोली या छर्रे नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम मेघनागला कदीम थाना शहजादनगर जिला रामपुर यूपी निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पुत्र जितेंद्र कुमार रुद्रपुर में रहकर सिडकुल स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। शुक्रवार देर रात जीतेंद्र बाइक से गांव के ही पुष्पेंद्र यादव के ट्रांसपोर्ट से घर आ रहा था। उसके साथ प्रियांशु गंगवार निवासी मोहम्मद नगर खुटिया तहसील मिलक जिला रामपुर भी था। हनुमान धाम स्थित ढाल पर पांच बदमाशों ने लूट के इरादे से जितेंद्र और प्रियांशु गंगवार को रोका तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी, इस पर बदमाशों ने गालीगलौज करते हुए फायर झोंक दिया। जितेंद्र के सीने और हाथ पर गोली लगी। बताया जा रहा है कि प्रियांशु जब जितेंद्र को जिला अस्पताल लेकर जाने लगा तो बदमाशों ने पुलिस लाइन गेट तक पीछा किया।
विज्ञापन


इधर सूचना पर सीओ सिटी निहारिका तोमर, एसएचओ भारत सिंह ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती जितेंद्र से मामले की जानकारी ली। जीतेंद्र का एक्सरे कराया गया, लेकिन उसके सीने व हाथ में गोली या छर्रे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
जितेंद्र ने बदमाशों से विवाद नहीं होने की बात कही है। यह भी कहा कि वह उन्हें नहीं जानता है। लेकिन उसने गोली चलने की बात कही है। इस मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed