फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Miscreants attack former councilor house in Rudrapur

UK News: पूर्व पार्षद के घर पर हमला, पुलिस के पहुंचते ही पिस्टल छोड़ भागे बदमाश; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Jun 2026 12:52 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Fri, 12 Jun 2026 12:52 AM IST
सार

रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में देर रात एक पूर्व पार्षद के घर पर कई वाहनों में सवार हथियारबंद युवकों ने धावा बोलकर जमकर हंगामा किया। पुलिस की सूचना मिलते ही आरोपी वहां एक लोडेड पिस्टल छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Miscreants attack former councilor house in Rudrapur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार देर रात पूर्व पार्षद के घर पर हथियारबंद युवकों के धावा बोल दिया। कई वाहनों में सवार होकर पहुंचे युवकों ने घर के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही अभियुक्त अपनी लोडेड पिस्टल वहीं छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड-30 स्थित वैष्णो देवी मंदिर के पास रहने वालीं पूर्व पार्षद, कंचन कौर के पति सतनाम सिंह ने बताया कि उनके परिवार और स्थानीय युवक रमन ठक्कर के बीच बुधवार शाम विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जिसे आसपास के लोगों ने शांत करा दिया। आरोप है कि इसके बाद रमन ने अपने परिचितों को फोन कर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद थार, आई-20 समेत चार वाहनों में सवार कई युवक घर के बाहर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकाल ली जिससे परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

पुलिस के पहुंचते ही अभियुक्त भागने लगे। मौके पर मौजूद वाहनों की तलाशी के दौरान एक युवक थार से उतरकर भागा और सड़क किनारे अपनी लोडेड पिस्टल फेंक गया। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया। बाद में रंपुरा, बाजार और आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में घेराबंदी कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी। सतनाम के बेटे तरुण की तहरीर पर पुलिस ने रमन ठक्कर, रवि ठक्कर, दीपक कुमार, सोनू भुल्लर समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। बता दें कि

विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मौत के बाद फिर विवादों में घिरा परिवार
सतनाम सिंह का परिवार अभी एक माह पहले हुई बेटे कपिल उर्फ शेरू की आत्महत्या की घटना से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था। बताया जाता है कि आरोपी रमन ठक्कर मृतक का करीबी मित्र था। बुधवार को जब वह दुकान पर पहुंचा तो परिवार के सदस्यों और उसकी मां के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। परिवार ने बेटे की मौत के लिए रमन को जिम्मेदार ठहराते हुए नाराजगी जताई। इसी विवाद के बाद मामला बढ़ता चला गया।

अवैध निकली बरामद पिस्टल
सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद पिस्टल लाइसेंसी नहीं बल्कि अवैध है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कई संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

पुलिस ने की अभियुक्त की दुकान सीज
पुलिस ने घटना के बाद मुख्य अभियुक्त रमन की एसी पार्ट्स की दुकान को भी सीज कर वीडियोग्राफी की। बताया जा रहा है कि ज्यादातर नामजद अभियुक्त गदरपुर हाईवे स्थित धौलपुर के पास केशरपुर गांव के रहने वाले हैं जहां पुलिस आवास के अलावा संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed