फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Minors are the prohibitions on marriage, Beating returned Barat

नाबालिग से हो रहे विवाह पर रोक, बैरंग लौटी बरात

Sat, 09 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)। Updated Sat, 09 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Minors are the prohibitions on marriage, Beating returned Barat
बरात लेकर आए युवक को पुलिस ने नाबालिग से शादी करने से रोक दिया, जिससे बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा। एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  शुक्रवार को ग्राम खेमपुर निवासी नाबालिग लड़की की बारात सितारगंज के सिसौना से आई थी। इस पर महिला समाख्या की महिलाओं ने पुलिस को गांव में नाबालिग लड़की के विवाह की सूचना दी। जिस पर थानाध्यक्ष कविन्द्र शर्मा, एसआई धर्म सिंह  मौके पर पहुंचे और शादी के कार्यक्रम पर रोक लगा दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला समख्या की गीता जोशी और लखविंदर कौर के साथ थाने पहुंची बिंदूखेड़ा बाजपुर की युवती ने बताया कि सिसौना के हरजिंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह से नवंबर 2013 में उसका रिश्ता पक्का हुआ था, लेकिन दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके ससुरालियों ने उससे रिश्ता तोड़े बिना हरजिंदर का विवाह यहां के खेमपुर गांव की नाबालिग लड़की से तय कर दिया। उसने विवाह रोकने की मांग की। जिस पर पुलिस ने खेमपुर गांव में नाबालिग लड़की के घर पहुंची और परिजनों के लड़की के बालिग होने का प्रमाण न दिखाने पर शादी रुकवा दी। दुल्हन बनी नाबालिग ने खुद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धुसरा से आठवीं पास करना बताया। पुलिस विद्यालय पहुंची। जहां प्रमाण पत्रों में उसकी जन्मतिथि 29 मई 2000 दर्ज पाई। पुलिस ने प्रमाण पत्र के आधार पर लड़की को नाबालिग पाते हुए विवाह के कार्यक्रम पर रोक लगा दी और मामले से एसडीएम भगत सिंह फोनिया को अवगत कराया। एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो मोहन गिरी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed