{"_id":"0a173bb5e247b00dbd96617e53336b37","slug":"millions-of-fire-damage-in-the-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग से लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
Updated Sat, 04 Apr 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक के घरेलू सामान की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाते हुए पड़ोस की दुकानों को भी बचाया। हालांकि आग बुझाने की अफरा-तफरी में पड़ोस की दुकान का सामान भी नष्ट हो गया।
शनिवार रात लगभग ग्यारह बजे नई सब्जी मंडी में तहसील दीवार से लगे सौरभ अरोरा के प्लास्टिक का सामान भरे खोखे में अचानक आग लग गई। रात को सौरभ अरोरा दुकान बंद कर घर चला गया था। दुकान से उठ रही आग की लपटें देखकर पड़ोसियों ने फोन कर सौरभ अरोरा को बुलाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन एक भी सामान नहीं बचाया जा सका। इसी दुकान केबराबर में रफीक का खोखा है। उसमें खील-खिलौने की दुकान है। आग बुझाने कीअफरा-तफरी और पानी की बौछार तथा सामान हटाने में सारा सामान नष्ट हो गया। सौरभ की दुकान में इससे पहले वर्ष 2006, 2009 में आग लग चुकी है। सौरभ अरोरा ने बताया कि दुकान के बराबर में बिजली का खंभा है। उससे बिजली कनेक्शनों के तार जुड़े हैं। शार्ट सर्किट से चिंगारी उड़ने से आग लगने की आशंका है। सौरभ ने लगभग डेढ़ लाख तथा रफीक ने 25 हजार का नुकसान होना बताया है।