फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Memory of Saheed Udham Singh

शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए देना पड़ा धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Memory of Saheed Udham Singh
रुद्रपुर कलक्ट्रेट गेट के बाहर माल्यार्पण करने से पहले धरना देते श्रमिक व किसान। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/गदरपुर। जलियांवाला बागकांड के प्रत्यक्षदर्शी क्रांतिकारी शहीद ऊधमसिंह का रविवार को बलिदान दिवस जिलेभर में मनाया गया। साथ ही उनके देशप्रेम के जज्बे के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में शहीद ऊधमसिंह की प्रतिमा पर डीएम युगल किशोर पंत, मेयर रामपाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्रा, जयभारत सिंह, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, तहसीलदार नीतू डागर आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इधर, कांग्रेस कार्यकर्ता मीना शर्मा ने नवोदय विद्यालय में शहीद ऊधमसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इधर, मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में शहीद ऊधमसिंह की प्रतिमा पर उपक्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, एथलेटिक्स कोच हरीश राम, रघुवीर सिंह विर्क, कोच सुरेश बिष्ट, मोहित, मनोज आदि ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गदरपुर में शहीद ऊधमसिंह कंबोज स्मारक ट्रस्ट के बैनर तले कंबोज समाज एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने बुध बाजार स्थित शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कंबोज, रविंद्र बजाज, टेक चंद कंबोज, शिवलाल, किशन चंद, अशोक कंबोज, ओम प्रकाश, सतनाम दास, हरिचंद कंबोज, सीताराम, ऋषभ कंबोज, पूरन चंद कंबोज आदि मौजूद थे।
शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए देना पड़ा धरना
कलक्ट्रेट गेट के बाहर आधे घंटे बाद पांच श्रमिकों को माल्यार्पण की दी अनुमति
रुद्रपुर। सिडकुल पारले चौक में रविवार सुबह 11 बजे से क्रांतिकारी ऊधमसिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाकियू के उत्तराखंड प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, इंकलाबी मजदूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने शहीद ऊधमसिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। तीन बजे तक चली सभा के बाद श्रमिक और किसानों ने सिडकुल चौक से कलक्ट्रेट गेट तक रैली निकाली जिन्हेें पुलिस बल ने कलक्ट्रेट गेट पर ही रोक लिया।
इस पर उन्होंने गेट पर ही सभा आयोजित की। करीब आधे घंटे बाद पांच श्रमिकों को शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की अनुमति दी गई। इंटरार्क मजदूर संगठन के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि सात श्रमिकों को अंदर जाने दिया।

तहसीलदार नीतू डागर का कहना है कि किसी को रोका नहीं गया, कहा गया कि पांच लोग अंदर आइये और माल्यार्पण करके जाइए। वहां सुब्रत विश्वास, वीरेंद्र कुमार, प्रगतिशील महिला केंद्र से रजनी, अभिलाष सिंह, आनंद पांडेय, भरत जोशी, रविंद्र सिंह आदि थे।

ुद्रपुर कलेक्ट्रेट में शहीद ऊधम सिंह की फोटो पर माल्यार्पण करते डीएम।

ुद्रपुर कलेक्ट्रेट में शहीद ऊधम सिंह की फोटो पर माल्यार्पण करते डीएम।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed