{"_id":"61c61844d5fb354e8b5bc749","slug":"meeting-for-covid-control-in-rudrapur-rudrapur-news-hld448738615","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गेट पर विद्यार्थियों और स्टाफ को किया जाए सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल गेट पर विद्यार्थियों और स्टाफ को किया जाए सैनिटाइज
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीएम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एडीएम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि स्कूल प्रवेश के समय सभी स्टाफ और बच्चों की थर्मल स्कैनिंग कराई जाए। स्कूल गेट पर बच्चों को सैनिटाइज कर प्रवेश दिया जाए।
एडीएम ललित नारायण मिश्र ने कहा कि बच्चों को भोजन से पहले हाथ धोने की आदत के लिए जागरूक करें। मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया जाए। बच्चों के पास मास्क न होने पर स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर मास्क उपलब्ध कराए। एडीएम ने कहा कि स्कूल प्रबंधन बच्चों के अभिभावक का टीकाकरण प्रमाण पत्र जमा करवाएं ताकि जो लोग टीकाकरण से छूट गए हैं या वैक्सीनेशन नहीं कराना चाहते हैं, उनका चिन्हीकरण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को भी स्टाफ के शत-प्रतिशत टीकाकरण प्रमाणपत्र लेने के लिए निर्देशित करें। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे एसडीएम के साथ बैठक कर अपनी योजना तैयार करें और शीघ्र ही योजना बनाकर सीएमओ को प्रस्तुत करें। वहां सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, पीएमएस डॉ. डीएस पंचपाल, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. आरडी भट्ट, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।