फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Medical operator caught with drug capsules in kashipur

Kashipur News: नशे के 5320 कैप्सूलों के साथ मेडिकल संचालक दबोचा, नशेड़ियों को अधिक दामों पर बेचता था आरोपी

Sat, 07 Sep 2024 12:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Sep 2024 12:53 PM IST
सार

आईटीआई थाना पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Medical operator caught with drug capsules in kashipur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

काशीपुर आईटीआई थाना पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

आईटीआई थाना पुलिस ने नशामुक्त जनपद ऊधमसिंह नगर अभियान के तहत नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने खड़कपुर देवीपुरा स्थित कृष्णा मेडिकोज के संचालक रोहित कुमार निवासी अलीगंज रोड गिन्नीखेड़ा को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

उसके कब्जे से दो बैग में से नशे के 5320 कैप्सूल बरामद हुए। आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि बरामद कैप्सूल का क्रय-विक्रय एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। आरोपी युवक को गिरफ्तार करके धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Kashipur News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी वायरल किया; एक युवक समेत तीन किशोरों पर केस दर्ज

सीओ अनुषा बडोला के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त रोहित कुमार ने बताया कि वह इन नशीले कैप्सूलों को मुरादाबाद (यूपी) की तहसील ठाकुरद्वारा से एमके नाम के व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदकर लाता है। यहां महंगे दामों में नशेड़ियों को कैप्सूल बेचता है। आरोपी के पास मेडिकल का लाइसेंस भी नहीं था।a

अभियुक्त जिन व्यक्तियों का नाम व पता बता रहा है, उसकी जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अनुषा बडोला, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed