फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   gang Misdeed of teenage girl in kashipur

Kashipur News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी वायरल किया; एक युवक समेत तीन किशोरों पर केस दर्ज

Sat, 07 Sep 2024 12:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Sep 2024 12:38 PM IST
सार

आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी की ओर से वीडियो वायरल करने पर पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
gang Misdeed of teenage girl in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

काशीपुर आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी की ओर से वीडियो वायरल करने पर पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर कुछ लोग मामले को पंचायत कर निपटाने की कोशिश कर रही है। एक युवक की ओर से वीडियो वायरल करने का मामला भी प्रकाश में आया है। वहीं बताया जा रहा है अब मामले को पंचायत में निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

पांच सितंबर को क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने आईटीआई थाना में एक युवक और तीन किशोरों के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि बेटी ने उसी दिन उन्हें घटना की जानकारी दी थी लेकिन समाज के डर से वे शिकायत करने से बच रहे थे। इसी बीच एक आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी तो पिता ने शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Underworld Don PP: विवादित चेहरों पर पहले भी गर्माता रहा है संत समाज का माहौल, संतों पर भी हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि घटना में शामिल चारों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जिस मकान में किशोरी से दुष्कर्म की बात कही जा रही है, वह एक आरोपी का है। कुछ लोग केस दर्ज होने के बाद अब इस मामले को पंचायत में निपटाने का प्रयास कर रहे हैं।

पॉक्सो समेत विभिन्न धारा केस पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही किशोरी का मेडिकल कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 - अभय सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed