{"_id":"588b8cc24f1c1bde3bcf60ea","slug":"mauni-amavasya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या पर गुरुद्वारा साहिब में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या पर गुरुद्वारा साहिब में उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। संगत ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेक कर सुख शांति की अरदास की।
शुक्रवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। बुधवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के पड़े भोग में हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। दीवान हाल में सजे धार्मिक दीवान में बृहस्पतिवार रात से ही पंथ के प्रसिद्ध अजीत सिंह रेहढ़ के ढाढ़ी जत्थे, गुरनाम सिंह परवाना व बलदेव सिंह दानी बंगर, सरविंदर सिंह खालस, मुख्तयार सिंह सेवक तथा देवेंद्र सिंह कथावाचक के साथ ही हजूरी रागी जत्थे संगत को निहाल कर रहे थे।
संगत को संबोधित करते हुए जनरल सेक्रे ट्री प्रीतम सिंह संधू ने पर्व की बधाई दी। दीवान का संचालन भाई पाल सिंह ने किया। वहां पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जसविंदर सिंह गिल, उपप्रधान सेवा सिंह, सचिव डॉ. केहर सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, प्रीतम सिंह आदि थे।
इधर, डेरा कारसेवा में पहुंची संगत ने संत बाबा बचन सिंह से आशीर्वाद ग्रहण कर अपने को धन्य किया। वहां पर बाबा तरसेम सिंह, बाबा श्याम सिंह, दिलबाग सिंह, दारा सिंह आदि थे।