फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Martyr

देश के शहीदों को किया नमन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Martyr
बाजपुर में भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष एनडी जोशी को सम्मानित करते समाज सेवी। - फोटो : BAZPUR
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद होने वाले वीरों की स्मृति में बुधवार को विजय दिवस सादगी से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर हुआ। इस दौरान 1971 में शहीद होने वाले जिले के शहीद सूबेदार स्व. रामदत्त, सिपाही उमेश सिंह, टीका राम, दिवानी नाथ, हीराचंद, आन सिंह, त्रिलोक सिंह, हर सिंह, त्रिलोक सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुुरु, विधायक राजकुमार ठुकराल, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, एसएसपी डीएस कुंवर, एडीएम उत्तम चौहान, जगदीश कांडपाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कै. रंजीत सेठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और पूर्व सैनिकों ने पुष्पचक्र अर्पित किए। वहां पर एसपी देवेंद्र पींचा, प्रमोद कुमार, प्रशिक्षु आईएएस जय किशन, ओसी एनसी दुर्गापाल, एसएलओ एनएस नबियाल, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नवीन भारतीय, डीएचओ एचसी तिवारी, सैनिक कल्याण विभाग के मेजर बीएस रावत, दर्शन कुमार पंत, विजय शंकर, महेश भट्ट, किशन रावत आदि थे।
विज्ञापन

इधर वासकॉम अग्निशमन सेवा व वोल्टास कौशल विकास केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में भूरारानी में विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को अग्निशमन का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। युद्ध से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लोगों को बताईं। वहां वासकॉम निदेशक कोमल टंडन, रामधारी यादव, सतीश जोशी, संदीप वर्मा, माधुरी नेगी, अनुराग तिवारी, रजत मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौर्य दिवस पर लहराए झंडे, वीरों को नमन
सितारगंज। समाजसेवी संगठनों ने नगर के मुख्य चौराहे पर शौर्य दिवस मनाया। इस दौरान वीरों को नमन करते हुए तिरंगे झंडे लहराए। वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल ने कहा कि पाकिस्तान के साथ हर युद्ध में वीर जवानों ने अपनी वीरता का शौर्य-पराक्रम हमेशा दिखाया।
परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल ने पाकिस्तान के तमाम टैंकों को अपनी अंतिम सांस तक तबाह किया और पाकिस्तान के अनगिनत सैनिकों को मार गिराया। ऐसे वीर जवानों को नमन करते हैं। वहां विशाल श्रीवास्तव, सतीश उपाध्याय, अविनाश वाल्मीकि, तुषार शर्मा, चंदन कश्यप, परवेज पटौदी, अफसार अहमद, कमल गहतोड़ी, संजय गुप्ता आदि थे। इधर, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सलाहउद्दीन ने पूर्व सैनिकों की बैठक ली और पूर्व सैनिकों के साथ वीरों को नमन किया। संवाद
कुंडेश्वरी में मनाया विजय दिवस
काशीपुर/बाजपुर। पूर्व सैनिक संगठन कुंडेश्वरी ने विजय दिवस मनाया। इस मौके पर शहीद सैनिकों को श्रृद्धांजलि देकर राष्ट्र की रक्षा का
संकल्प लिया गया। बुधवार को पूर्व सैनिक संगठन ने कुंडेश्वरी शहीद चौक पर 1971 की लड़ाई की जीत को विजय दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मिठाई भी बांटी। साथ ही युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे अभी भी देश की रक्षा के लिए सीमा पर जाने को तैयार हैं। वहां संगठन के सचिव सूबेदार लाल सिंह, प्रेम सिंह, बलवंत सिंह, किशन सिंह, मंगल सिंह रावत, विजेंद्र सिंह, रतन सिंह, कल्याण सिंह, धर्मराज कठैत, भजनानंद, त्रिलोक सिंह, दयानंद, खेम सिंह गुंसाईं, राम सिंह व मान सिंह बिष्ट आदि थे।

बाजपुर में गांव बरहैनी स्थित प्रगतिशील जूनियर हाईस्कूल में विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष एनडी जोशी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हम सबको सैनिक और उनके परिवार का सम्मान करना चाहिए। वहां सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र बिष्ट, बरहैनी व्यापार मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह, मोहन चंद्र पांडे, सुभाष कांडपाल, कीर्ति वल्लभ, भैरव दत्त पांडे, बीबी पांडे, भुवन सिंह बिष्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed