{"_id":"6a36e79e1d982582dc0f5d4f","slug":"married-a-minor-two-years-ago-youth-arrested-after-attaining-majority-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-143199-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो साल पहले नाबालिग से की शादी, बालिग होने पर युवक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो साल पहले नाबालिग से की शादी, बालिग होने पर युवक धरा
Sun, 21 Jun 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। दो वर्ष पूर्व मुंबई में प्रेम प्रसंग के कारण एक नाबालिग से विवाह करने के मामले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने युवक को रंपुरा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रंपुरा निवासी युवक दो साल पहले रोजगार के सिलसिले में मुंबई गया था। वहां उसका एक नाबालिग से प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों ने शादी कर ली। नाबालिग के परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने मुंबई के स्थानीय थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। मामला दर्ज होने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। युवक के रुद्रपुर का निवासी होने के कारण मुंबई पुलिस ने बाद में इस केस को रुद्रपुर स्थानांतरित कर दिया।
रुद्रपुर पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी। हाल ही में पुलिस ने युवक के घर पर दबिश देकर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही किशोरी के परिजन भी रुद्रपुर पहुंच गए। हालांकि वर्तमान में युवक-युवती दोनों बालिग हो चुके हैं और उनका एक बच्चा है। अब दोनों के परिवार वाले भी इस शादी के लिए राजी हैं। सीओ विभव सैनी ने कहा कि अपराध के समय लड़की के नाबालिग होने के कारण कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।