{"_id":"651479565be880753e0e8417","slug":"market-closed-in-nagala-bypass-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-4198-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: उजड़ने की आशंका से नगला-गोलगेट में बंद रहीं 400 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: उजड़ने की आशंका से नगला-गोलगेट में बंद रहीं 400 दुकानें
Thu, 28 Sep 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। नगला बाईपास से शांतिपुरी गेट तक स्टेट हाईवे के दोनों ओर अवैध कब्जेदारों ने बेघर होने की आशंका में बाजार बंद रखे। इस दौरान 400 दुकानें बंद रहीं। लोगों ने नगला गेट के पास प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन से उन्हें उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
बुधवार सुबह से ही नगला बाईपास से शांतिपुरी गेट तक करीब 400 दुकानें बंद रहीं। व्यापारी और स्थानीय लोग भवन बचाने की मांग को लेकर दिनभर प्रदर्शन करते रहे। लोगों के बुलावे पर एक वकील भी पहुंचे और लोगों से उनके आधार कार्ड, बिजली बिल व अन्य दस्तावेज एकत्र किए। लोगों के अनुसार वह यहां पर लगभग 50-60 साल से रह रहे हैं। तिनका-तिनका जोड़कर उन्होंने दुकान और घर बनाया है। अब जिला प्रशासन ने बेदखली का नोटिस देकर 30 दिन में अवैध अतिक्रमण हटाने या खुद उनके आशियानों पर जेसीबी जलाने का फरमान सुना दिया है।
10 अक्तूबर को खत्म हो रही नोटिस की मियाद
पंतनगर। नगला बाईपास से शांतिपुरी गेट तक एसडीएम किच्छा की ओर से दिए गए एक माह के बेदखली नोटिस की मियाद 10 अक्तूबर को खत्म हो रही है। इसके बाद प्रशासन कभी भी कार्रवाई कर सकता है। यदि प्रशासन का बुलडोजर चला तो इसमें 406 दुकानों सहित 367 आवास जमींदोज हो जाएंगे। इसके साथ ही सात छोट-बड़े मंदिरों सहित सात आंगनबाड़ी केंद्र, एक इंटर कालेज और चार क्लीनिक भी हटाए जाएंगे।