फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Kills Self

प्यार परवान नहीं चढ़ सका तो ट्रेन से कटकर दे दी जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Man Kills Self
मृतक अजय सरकार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। प्यार परवान नहीं चढ़ने से तनाव में आए एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक गांधीनगर दिनेशपुर निवासी अजय सरकार (21) पुत्र असीम सरकार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार मृतक गांव की एक नाबालिग से प्यार करता था। कुछ महीने पहले वह नाबालिग को लेकर भाग गया था। पुलिस ने अजय और नाबालिग को जागेश्वर से गिरफ्तार किया था। नाबालिग के परिजनों की तहरीर के बाद अजय के खिलाफ दिनेशपुर थाने में पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान अजय जमानत पर जेल से बाहर आया। इसके बाद वह नाबालिग से बात करने लगा था लेकिन नाबालिग के परिजन उसे पसंद नहीं करते थे। शनिवार सुबह अजय घर से बाइक लेकर निकल गया। दोपहर में उसने सरोजनगर छतरपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे बाइक खड़ी की और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग से प्यार परवान नहीं चढ़ने पर मृतक के तनाव में रहने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
गदरपुर। कार की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बीते शुक्रवार को ग्राम सरोवर नगर के अंतर्गत ग्राम मजरा निवासी माला सिंह (55) पुत्र बग्गा सिंह घर से साइकिल पर सवार होकर रिश्तेदारी में ग्राम कौशलपुर जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ग्राम बरेली नगर नंबर एक के पास सामने से तेज गति से आ रही कार (यूके 06 ए जेड 1103) से उनकी साइकिल की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार माला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने इंसानियत दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल माला सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग माला सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। मृतक माला सिंह अपने पीछे पत्नी भजन कौर, तीन और बलविंदर सिंह, गुरमेल सिंह और छिंदर सिंह को बिलखता छोड़ गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। संवाद

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो घायल
काशीपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जसपुर क्षेत्र के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी ओमपाल शर्मा ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी कार से काशीपुर से जसपुर की ओर लौट रहा था। इस दौरान उसका एक साथी भी उसके साथ था। जसपुर-काशीपुर मार्ग पर प्लाई बोर्ड फैक्ट्री के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed