फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Hangs Self

पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Man Hangs Self
काशीपुर। पारिवारिक कलह के चलते नशे के आदी एक व्यक्ति ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। निवर्तमान ग्राम प्रधान की सूचना पर पैगा चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आईटीआई थाना अंतर्गत ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी जगवीर सिंह (38) पुत्र रेशम सिंह का विवाह वर्ष 2008 में ग्राम पैगा निवासी एक युवती से हुआ था। उसकी पत्नी आशा कार्यकर्ता है। जसवीर के दो बेटे हैं। वह नशा करने का आदी है। जिसके चलते उसके परिवार में कलह रहता है। पति से झगड़ा होने पर एक माह पूर्व उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके पैगा चली गई थी। 26 अगस्त को वह अपनी पत्नी को बुलाने के लिए अपनी ससुराल गया। वहां उसका पत्नी से फिर विवाद हो गया। जिसके चलते उसकी ससुरालियों के साथ हाथापाई हो गई। इसके बाद वह घर लौट आया। बृहस्पतिवार की रात जगवीर के घर में अंधेरा देखा गया। अपने बड़े बेटे लखवीर के साथ पड़ोस में रहने वाले पिता रेशम सिंह ने जगवीर के घर में झांक कर देखा तो पंखे की आवाज सुनाई नहीं दी। शुक्रवार की सुबह रेशम ने अपने बड़े बेटे लखवीर को देखने के लिए भेजा। अंदर जाकर देखने पर जगवीर का शव चुनरी के सहारे पंखे से लटका पाया गया। परिजनों ने घटना के बारे में निवर्तमान प्रधान विजेंद्र सिंह को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे पैगा चौकी प्रभारी मनोज देव ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जगवीर का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने आत्महत्या की है। नशे की लत के चलते वह पूर्व में भी दो बार आत्महत्या करने का असफल प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह अधिकारी, थाना प्रभारी, आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed