फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Made physical relations by giving false promise of marriage, now refuses to marry

Udham Singh Nagar News: शादी का झांसा देकर बना लिए शारीरिक संबंध, अब विवाह से इन्कार

Sat, 10 May 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Made physical relations by giving false promise of marriage, now refuses to marry
जसपुर। प्रेम जाल में फंसाकर एक युवक का युवती से शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। युवक पर भ्रूण हत्या करने का भी आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भ्रूण हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही युवक के भाई आशु कुमार पर भी धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एक युवती ने पुलिस को बताया कि ग्राम रायपुर निवासी सुमित कुमार से आठ वर्ष से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब वह उससे शादी करने से मना कर रहा है। जबकि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बना लिए। इससे वह दो बार गर्भवती भी हुई और दोनों बार उसने दवाइयां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इस प्रकरण को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई लेकिन युवक उसके साथ विवाह करने को राजी नहीं है। युवती ने बताया कि पिछले कुछ दिनों तक तो युवक उसके साथ शादी करने को कहता था लेकिन अब मना कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी, उसके परिजन और भाई आशु कुमार से जान का खतरा बताकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने भ्रूण हत्या समेत शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed