फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Made children cross the river by sitting on their back

Udham Singh Nagar News: बच्चों को पीठ पर बैठाकर पुलिस ने पार कराई फीका नदी

Tue, 18 Jul 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 18 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Made children cross the river by sitting on their back
छात्र छात्राओं को नदी  पार कराते अग्निशमन कर्मी। संवाद 
जसपुर। फीका नदी का मंगलवार दोपहर को अचानक जलस्तर बढ़ने से दूसरी ओर स्कूल गए बच्चे फंस गए। अभिभावकों की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मियों ने बच्चों को पीठ पर बैठाकर रस्सी के सहारे नदी पार कराई।
विज्ञापन

फीका नदी के किनारे बसे हजीरो, कृपाचार्यपुर दोनों गांव के बच्चे पढ़ने के लिए सुबह स्कूल गए थे। दोपहर में फीका नदी का पानी बढ़ गया और बच्चे नदी के दूसरी ओर फंस गए। परेशान अभिभावकों की सूचना पर पतरामपुर पुलिस चौकी और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और दमकल कर्मी नदी में उतरे और बच्चों को कंधे पर बैठाकर रस्सी की मदद से बच्चों को सकुशल अभिभावकों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

बता देें कि फीका नदी के किनारे ऊंचे टीले पर हजीरो गांव के बाहर 30 परिवार और कृपाचार्यपुर गांव के बाहर 8 डेरे हैं। फीका नदी का जलस्तर बढ़ने पर इन गांवों के ग्रामीणों को बच्चों को स्कूल भेजने, खाद्य पदार्थ, आवागमन आदि की दिक्कतों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसओ रमेश चंद ने बताया कि रस्सी के सहारे बच्चों को उनके घर पहुंचा दिया गया है। रेस्क्यू टीम में अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद, बनवारी सिंह, अमरीश कुमार, बालम सिंह व पुलिस बल आदि शामिल रहे।



18 केएसपी 07 पी.....जसपुर में छात्र-छात्राओं को फीका नदी पार कराते अग्निशमन कर्मी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed