{"_id":"65c52126f80ea9019b07f7e4","slug":"made-an-action-plan-to-create-5700-lakhpati-didis-rudrapur-news-c-242-1-shld1034-108135-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 5700 लखपति दीदी बनाने की कार्ययोजना बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 5700 लखपति दीदी बनाने की कार्ययोजना बनाई
Fri, 09 Feb 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 9051 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 5700 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की कार्ययोजना बनाई गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में 7400 लखपति दीदी बनी थीं। दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों को सशक्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। समूहों को 2000 रुपये स्टार्टअप फंड, 20,000 रुपये रिवॉल्विंग फंड, 75,000 रुपये कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड और बैंकों से कैश क्रेडिट लिमिट के जरिए सशक्त बनाया जा रहा है। साथ ही महिला समूहों के उत्पादों को रीब के माध्यम से मार्केट भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिला थिमेटिक विशेषज्ञ सौरभ सक्सेना ने बताया कि जिले में 5700 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। महिलाओं की आय के आकलन के बाद उन्हें लखपति दीदी माना जाएगा। शेष लक्ष्य को भी समय से पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन