फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Machine is developed by Aditya.

उड़ती धूल को रोकने के लिए आदित्य बना रहा यंत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Machine is developed by Aditya.
आदित्य श्रीवास्तव। - फोटो : RUDRAPUR
किच्छा निवासी आदित्य श्रीवास्तव उड़ती धूल को रोकने के लिए यंत्र बना रहे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने आदित्य के अभिनव विचार (इनोवेटिव आइडिया) को पसंद किया है। इसके लिए उन्हें इंस्पायर आवार्ड दिया गया है। उन्हें 10 हजार रुपये की राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

किच्छा के हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल में कक्षा नौवीं के छात्र आदित्य श्रीवास्तव को भारत सरकार के राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान से इंस्पायर्ड आवार्ड से नवाजा गया है। पिता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि देश भर से सात लाख बच्चों ने ऑनलाइन इनोवेटिव आइडिया का आवेदन किया है।
विज्ञापन

इनमें उत्तराखंड के 1528 और जिले से 188 छात्र-छात्राओं को अवार्ड के लिए चुना गया है। आदित्य ने शहर व हाईवे पर उड़ रही धूल को कम करने के लिए एक मॉडल तैयार किया है। मॉडल (यंत्र) में सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। बताया कि कुछ समय बाद ही जिला स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता में मॉडल प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें चयनित होने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed