फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lost Rs 25 lakh in the name of investing in share market trading

Udham Singh Nagar News: शेयर मार्केट ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर गंवाए 25 लाख रुपये

Fri, 26 Dec 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lost Rs 25 lakh in the name of investing in share market trading
रुद्रपुर। पुलभट्टा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शेयर मार्केट ट्रेडिंग में निवेश के नाम 25 लाख रुपये गंवा दिए।
विज्ञापन

घेरा फार्म शहदौरा थाना पुलभट्टा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीते 27 सितंबर को फेसबुक पर उन्हें एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी। महिला ने खुद को दिल्ली के साकेत क्षेत्र की निवासी बताया और कहा कि वह ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ी है। शेयर मार्केट ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
बताया कि महिला के झांसे में आकर उसने कथित वेबसाइट पर निवेश शुरू किया। व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए लिंक के माध्यम से पीड़ित का अकाउंट बनाया गया जिसमें भारी मुनाफा दिखाया जाता रहा। विश्वास दिलाने के लिए पीड़ित के खाते में करीब 22 हजार रुपये लाभांस के रूप में वापस किए। भरोसा बढ़ने पर उसने अपने बैंक खाते से अलग-अलग तारीखों पर यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर दी। उसने 25 लाख रुपये तक निवेश कर दिया।
विज्ञापन

वेबसाइट पर पीड़ित के अकाउंट में करोड़ों का मुनाफा दिखाया गया लेकिन जब उसने रकम निकालने का प्रयास किया तो बार-बार विड्रॉल फेल होता रहा। बाद में वेबसाइट के माध्यम से पीड़ित से कथित टैक्स के नाम पर 50 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त मांग की गई। तब उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस के साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed