फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Loot With Shopkeeper

बाजपुर में दुकान के अंदर घुसकर व्यापारी पर हमला, ढाई की नकदी, रिवाल्वर लूटपाट कर धमकी देकर बदमाश फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Loot With Shopkeeper
बाजपुर में घायल व्यापारी की दुकान पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। क्षेत्र में शनिवार देर रात दुकान के अंदर घुसकर एक व्यापारी पर हमला हो गया। आरोप है कि बदमाशों ने ढाई लाख रुपये की लूट भी की। पुलिस ने दो नामजद और पांच अन्य के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच कनाडा के कॉलेज में फीस जमा नहीं कराने का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

काशीपुर के मोहल्ला जसपुर खुर्द निवासी चंदरपाल ने कोतवाली में बताया कि उसने अपने बेटे हर्षित को पढ़ने के लिए कनाडा भेजा है। इसके लिए उसने बाजपुर के मंडी गेट के पास स्थित आईईएलटीएस दफ्तर में संपर्क किया था। जिसका संचालक अमृत पाल सिंह है। संचालक ने वीजा आदि का खर्च 22 लाख रुपये बताया था। इस पर उसने 18 लाख रुपये दे दिए। 11 जुलाई को बेटा हर्षित कनाडा पहुंच गया। हर्षित ने बताया कि आईईएलटीएस संचालक अमृतपाल सिंह ने कॉलेज की फीस जमा नहीं कराई। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार देर शाम अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ चंदरपाल के भाई अमित पाल की दुकान पर आ धमका। इस दौरान आरोपियों ने अमित पाल को घायल कर दुकान में रखी करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन, लाइसेंसी पिस्टल लूटी और फरार हो गए। घायल को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी अमृतपाल सिंह निवासी पक्का फार्म बेरिया दौलत, रणजीत सिंह निवासी गांव बेरिया दौलत और चार-पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि वारदात के मामले में कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। इधर क्षेत्र के एक प्रभावशाली व्यक्ति दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed