{"_id":"5d45d9ba8ebc3e6d0f40e256","slug":"loan-against-sold-land-khatima-news-hld3515672113","type":"story","status":"publish","title_hn":"30साल पहले बेची गई जमीन पर तीन बैंकों से ले लिया लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30साल पहले बेची गई जमीन पर तीन बैंकों से ले लिया लोन
विज्ञापन
खटीमा। तीस वर्ष पूर्व बेची गई 12 बीघा जमीन पर विक्रेता ने तीन बैंकों से कर्ज ले लिया। कर्ज अदा न होने एवं बैंकों का दबाव बढ़ने पर विक्रेता ने इसी जमीन को एक और व्यक्ति को बेचकर खरीदार के नाम रजिस्ट्री भी करवा दी। यह मामला एसडीएम एवं एसआईटी के सामने आया है।
एसडीएम निर्मला बिष्ट और एसआईटी के सामने आए मामले में बताया गया कि ग्राम मुड़ेली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी सैजना की 12 बीघा जमीन 30 साल पहले साढ़े पांच लाख रुपये में श्याम दत्त जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी और सावित्री गहतोड़ी को बेची थी। कुछ समय बाद विक्रेता ने एसबीआई और ग्रामीण बैंक से इसी भूमि पर लोन ले लिया। ऋण अदा न होने पर बैंक ने कुर्की की चेतावनी दी। इस पर जमीन विक्रेता ने पूर्व में बेची जा चुकी 12 बीघा जमीन एक जनवरी 2019 को जोगेंद्र कुमार पुत्र स्व. करमराम निवासी सचिवालय देहरादून को बेचकर उसके नाम रजिस्ट्री भी कर दी। बैंक का तकादा तो बंद हो गया लेकिन जोगेंद्र कुमार अब इस जमीन को किसी अन्य को बेचना चाहते हैं। इससे परेशान तीन लोगों ने एसडीएम को इसकी शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है।
कोट
मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है। अभी दोनों पक्षों से जानकारियां ली जा रही हैं। बेची गई जमीन पर ऋण लेने के मामले में संबंधित बैंकों को लिखा गया है कि बिना मौका मुआयने के ऋण जारी करने के मामले में संबंधित वित्तीय संस्थान उत्तरदायी होंगे। फिलहाल खरीदार एवं विक्रेता पक्षों से दूसरी बार पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
-निर्मला बिष्ट, एसडीएम खटीमा