{"_id":"6b0a54238ed37da41101c2d5","slug":"liladhar-murder-case-accused-arrested-in-encounter-in-rudrapur-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेशमबाड़ी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार: पैर में लगी गोली, एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेशमबाड़ी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार: पैर में लगी गोली, एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर की पूछताछ
Sat, 28 Nov 2026 09:40 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Sat, 28 Nov 2026 09:40 AM IST
सार
रेशमबाड़ी में हत्या के बाद फरार आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एसएसपी ने पहुंचकर उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
हत्यारोपी शिवम उर्फ बर्गर को पुलिस ने गोली मारकर दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर शहर के रेशमबाड़ी में हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया है। जहां एसएसपी ने पहुंचकर उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात रेशमबाड़ी रुद्रपुर में झगड़े के बाद कुछ युवाओं ने लीलाधर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस को शनिवार को हत्या के मामले में वांछित शिवम चंद्रा की लोकेशन मिली थी। पुलिस ने रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इधर, आरोपी पर पुलिस पर फायरिंग के आरोप में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
