{"_id":"5946cd7b4f1c1bbf5b8b4571","slug":"levda-shield-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेवड़ा सुरक्षा दीवार टूटी, विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेवड़ा सुरक्षा दीवार टूटी, विभाग बेखबर
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर में टूटी पड़ी लेवड़ा नदी की सुरक्षा दीवार।
- फोटो : amar ujala
गांव चकरपुर में लेवड़ा नदी की सुरक्षा दीवार और सिंचाई के लिए बना रेगूलेटर छह माह से टूटा पड़ा है। इससे लेवड़ा नदी में पानी आने पर भी किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल सकेगा। वहीं रेगूलेटर और सुरक्षा दीवार टूटने से सिंचाई विभाग बेखबर है।
बता दें कि लेवड़ा नदी की सहायक नहर से गांव चकरपुर, गुमसानी के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। रेगूलेटर और सुरक्षा दीवार टूटने से किसान बेहद परेशान है। गांव चकरपुर निवासी मो. हनीफ ने बताया कि रेगूलेटर नहीं होने से पानी आने पर भी लेवड़ा नदी की सहायक नहर से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा। रेगूलेटर बंद करके किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। इधर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रामसकल आर्य ने बताया कि रेगूलेटर टूटने का मामला उनके संज्ञान में नही है। जल्द ही रेगूलेटर ठीक कराया जाएगा।