फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   leakage in LPG Pipeline Kashipur

जेसीबी ने सड़क खोदते समय तोड़ी गैस पाइप लाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
leakage in LPG Pipeline Kashipur
काशीपुर के नारायण नगर पीएचसी के पास लीकेज गैस पाइप को देखते हुए लोग व मौके पर खड़ी जेसीबी मशीन। सं? - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायण नगर की चहारदीवारी के पास जेसीबी ने खोदाई के दौरान एलपीजी गैस पाइपलाइन तोड़ दी। मौके पर गैस लीकेज होने से हड़कंप मच गया। अस्पताल में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही गैस कंपनी को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे कर्मियों ने लीकेज को बंद किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायण नगर की चहारदीवारी के पास गेल इंडिया लिमिटेड ने एलपीजी गैस पाइपलाइन बिछाई है। इन दिनों लोक निर्माण विभाग अस्पताल की चहारदीवारी के पास ही सड़क खोदाई का कार्य करवा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12 बजे लोनिवि की जेसीबी ने सड़क खुदाई के दौरान गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी। इससे वहां से तेज आवाज के साथ गैस रिसाव होने लगा। इसी दौरान अस्पताल में कोविड टीकाकरण का कार्य चल रहा था। प्रसव कक्ष में गर्भवती महिलाएं भी थीं।
विज्ञापन

पीएचसी नारायणनगर के प्रभारी डॉ. प्रमेंद्र तिवारी ने बताया कि गैस लीकेज से किसी अनहोनी की आशंका के चलते सभी कर्मियों व अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित खुले स्थान पर जाने के लिए कहा गया। मामले की जानकारी कंपनी के इंजीनियर नीरज झा को दी गई। सूचना पर कंपनी कर्मी मौके पर पहुंचे और लीकेज पाइपलाइन को बंद किया। डॉ. तिवारी ने बताया कि जेसीबी चालक की लापरवाही के चलते कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। उन्होंने मामले में उप जिलाधिकारी को लिखित व मौखिक सूचना देते हुए आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में है। संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed