फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Land will be bought.

कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन खरीदने को कमेटी का गठन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Land will be bought.
जसपुर में बोर्ड बैठक को संबोधित करते विधायक आदेश चौहान। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। नगर पालिका कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन खरीदेगी। बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक में सभासदों ने कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका के पास भूमि न होने का मुद्दा उठाया और भूमि खरीदने के लिए समिति के गठन की बात कही। अध्यक्ष की मंजूरी के बाद समिति का गठन कर दिया गया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर भूमि खरीद का निर्णय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। ईओ मोहम्मद इस्लाम ने सभासदों के समक्ष बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका के पास भूमि नहीं है। नगर का कूड़ा सड़क किनारे डाला जा रहा है। कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि क्रय की जानी है। उन्होंने किशनपुर गांव में चार एकड़ भूमि खरीदने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

भूमि के निरीक्षण और खरीद के लिए बनी कमेटी में ईओ मोहम्मद इस्लाम, सभासद नीरज कुमार, मोहम्मद दानिश, सत्येंद्र कुमार, विमल नंबरदार को शामिल किया गया है। कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पालिका अध्यक्ष को देगी। बैठक में रिपोर्ट पर अध्ययन कर निर्णय लिया जाएगा। पिछले दिनों सीएम की ओर से आधुनिक पालिका भवन के लिए पांच करोड़ रुपये की घोषणा के बाद सभासदों ने उसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेजने के प्रस्ताव पर भी सहमति दी है। विधायक आदेश चौहान ने नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद साजिया परवीन के ससुर सईद अहमद के निधन पर सभासदों ने शोक प्रस्ताव पास कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। बैठक में विधायक आदेश चौहान, पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम, ईओ मोहम्मद इस्लाम, सभासद रूपा देवी, गजराज चौहान, सुधीर विश्नोई, सुभाष कुमार, रूबी पधान, नफीसा बानो, फईम अहमद, राजरानी, नफीस अहमद, मोहम्मद यामीन, जाकिर हुसैन, मोहम्मद दानिश, नसरीन, सत्येंद्र कुमार सहित नामित सदस्य विमल कुमार, कुलवंत सिंह, धमेंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed