{"_id":"592098d84f1c1b864bf25e8f","slug":"labor-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के करंट से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के करंट से श्रमिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा/रुद्रपुर
Updated Sun, 21 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
श्रमिक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। रुद्रपुर रोड पर स्थित बांकेबिहारी सरिया फैक्ट्री में एक श्रमिक की ट्रांसफार्मर के करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला महाराजगंज उत्तर प्रदेश निवासी सुधाकर 22 वर्ष पिछले 6-7 माह से यहां पर हेल्पर के तौर पर काम करता था। शनिवार सुबह अपनी ड्यूटी पर काम कर रहा सुधाकर सुस्ताने के लिये ट्रांसफार्मर के पास चला गया।
विज्ञापन
श्रमिकों के अनुसार ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार धमाका हुआ और सुधाकर वहीं गिर गया। बाद में साथी श्रमिक उसे अस्पताल लाये, जहां पर डॉक्टरों ने सुधाकर को मृत घोषित कर दिया। साथी की मौत की खबर पर श्रमिकों में शोक छा गया। बड़ी तादाद में श्रमिक अस्पताल एकत्र हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
किच्छा। जिस स्थान पर हादसा हुआ वह स्थान सुधाकर की ड्यूटी वाले स्थान से बिल्कुल पास है। यहां पर हादसे के बाद जब पत्रकारों का दल पहुंचा तो सरिया फैक्ट्री के कुछ कर्मचारी ट्रांसफार्मर में से तेल निकाल रहे थे। यहां पर ट्रांसफार्मर के चारों ओर किसी तरह बाड़ या चहारदीवारी की प्रबंधन ने कोई व्यवस्था नहीं कर रखी। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां पर मात्र सात फुट ऊंचाई पर बिजली की तारें निकल रही है, जिसमें हर समय बिजली प्रवाहित होती है। श्रमिकों ने बताया कि अगर यहां पर चहारदीवारी होती तो हादसा नहीं होता। आशंका है कि किसी सरिये यह लोहे के तारों के साथ लगने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
पंतनगर सिडकुल में अज्ञात वाहन से श्रमिक की मौत
रुद्रपुर। पंतनगर सिडकुल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों में एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
पंतनगर सिडकुल की किसी कंपनी में काम करने वाले यूपी के बरेली जिले के थाना बहेड़ी के इटवाधौरा निवासी सुरेश पाल (28) पुत्र हरिद्वारी लाल और धर्मेंद्र कुमार शुक्रवार की रात ड्यूटी छोड़ कर बाइक से घर जा रहे। बताया जा रहा है कि कंपनी से निकलते ही बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे दोनों बाइक समेत काफी दूर जा गिरे।
घटना के दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि दोनो घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी के चिकित्सकों ने सुरेश पाल को मृत घोषित कर दिया। श्रमिक की मौत की खबर से कंपनी के अधिकारी और साथी भी पहुंच गए। इसी दौरान सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा है। फिलहाल आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उधर मृतक के घर में कोहराम मच गया।