{"_id":"60c503bc8ebc3e2e33078927","slug":"ktchen-started-in-gadarpur-rudrapur-news-hld4275181111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री ने अक्षय पात्र योजना की केंद्रीयकृत रसोई का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री ने अक्षय पात्र योजना की केंद्रीयकृत रसोई का किया शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने अक्षय पात्र योजना के तहत तैयार की गई केंद्रीकृत रसोई का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस रसोई के माध्यम से विधानसभा के एक हजार गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को रोजाना भोजन उपलब्ध होगा। भविष्य में रसोई के जरिये सरकारी स्कूलों के करीब 25 हजार बच्चों तक मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) पहुंचेगा।
शनिवार को राजकीय इंटर कालेज में शिक्षा मंत्री और पूर्व सांसद बलराज पासी ने संयुक्त रूप से रसोई का शुभारंभ किया। उन्होंने और पूर्व सांसद पासी ने अक्षय पात्र फाउंडेशन की तारीफ भी की। फाउंडेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष भरत दास ने बताया कि कोरोना काल में फाउंडेशन देश भर में करीब 13 करोड़ से अधिक लोगों को भोजन वितरण किया। जल्द ही देहरादून में अक्षय पात्र योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
रसोई के शुभारंभ पर भोजन तैयार किया गया और गदरपुर, गूलरभोज के गांवों में वितरण के लिए भेजा गया। वहां पर फाउंडेशन वृंदावन के वाइस प्रेसिडेंट सुरेश्वर दास, रीजनल ऑपरेशन हेड दीपक चुघ, सोनिया सूर्यवंशी, पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, युवा मोर्चा के खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अतुल पांडेय, प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया, अजय तिवारी आदि थे।