फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   krishnan kumar V.K. is the new SSP of US Nagar  

नवनियुक्त एसएसपी वीके ने संभाला कार्यभार

Tue, 10 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 10 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
krishnan kumar V.K. is the new SSP of US Nagar  
एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
जिले के नवनियुक्त पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार वीके ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान एसएसपी कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कप्तान ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का भरोसा  दिलाया है। वहीं एसएसपी अनंतशंकर ताकवाले को भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन


बता दें शासन ने ऊधमसिंह नगर के पुलिस कप्तान का तबादला इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में कर दिया गया। ताकवाले जिले में महज 44 दिन ही रहे। उन्होंने जिले की कमान संभालते ही 23 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया था। 
विज्ञापन


आईपीएस के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले दरोगा रजत कसाना को आईटीआई चौकी का प्रभारी बनाया था, हालांकि एक दिन बाद ही उन्हें लाइनहाजिर भी कर दिया गया। 

इधर जिले की कमान संभालने के बाद नवनियुक्त कप्तान कृष्ण कुमार वीके ने कानून व्यवस्था की बेहतरी के प्रयास करने की बात कही। कहा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने कार्यालय के अधीनस्थों से जानकारी भी हासिल की। इसके बाद पुलिस लाइन गए और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed